छत्तीसगढ़:- दिव्यांग छात्रा पल्लवी की मौत का खुलेगा राज…?

बिलासपुर/ दिव्यांग छात्रा पल्लवी की मौत से जल्दी पर्दा उठ जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा की यह केस आत्महत्या का है या फिर आश्रयदत्त कर्मशाला के भीतर उसके साथ अनहोनी हुई थी. दो दिनों पहले तिफरा के शासकीय आश्रय दत्त कर्मशाला की 18 वर्षीय इस छात्रा को गंभीर हालत मे सिम्स मे भर्ती कराया था जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गईं थी. बीते गुरुवार सुबह ज़ब छात्रा को सिम्स लाया गया तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी. प्रबंधन उसके छात्रावास की छत से नीचे कूदने की बात कह कर केयर टेकर महिला और एक अन्य छात्रा को चश्मीदीद बताया है. वहीं मूक बधिर 18 वर्षीय छात्रा की बड़ी बहन प्रिया राज का आरोप है की उसे आश्रय दत्त से अलग अलग लोगो ने फोन कर दुर्घटना की अलग अलग जानकारी दी. जबकि हॉस्पिटल पहुँचने पर पल्लवी इस दुनिया से जा चुकी थी.

अब सवाल उठता है की यह सब हड़बड़ी मे हुआ या इसके तह मे कोई दूसरा ही माजरा है. शासकीय आश्रय दत्त कर्मशाला मे मूक बधिर छात्र छात्राएं स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग लेते है. उनके लिए इससे लगा छात्रावास भी है. यहाँ 50 छात्र छात्राएँ रहते है. बार बार कहा जा रहा है दो मंजिला छात्रावास भवन से कूदने से पल्लवी की मौत हो गईं. शव का पोस्टमार्टम हो चूका है, सूत्रों की माने तो मामला उतना सपाट नही है जैसा बताया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के लिए अहम साबित होगी.पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर और पुलिस की ईमानदार जाँच मासूम पल्लवी के साथ न्याय करेगा.इससे कसूरवार बेनक़ाब होंगे.

मूक बधिर पल्लवी का जीवन सवारने और उसके बेहतर भविष्य के लिए बड़ी बहन प्रिया राज ने कम्प्यूटर सीखने तिफरा के आश्रय दत्त कर्मशाला मे उसका एडमिशन कराया था. चार महीनों के दौरान सभी के साथ उसका व्यवहार और पढ़ाई ठीक चल रही थी. फिर ऐसा क्या हुआ जिसने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया. छात्रावास मे उसके साथ बेरहमी या जबरदस्ती की गईं. क्या इसका सबूत भी पोस्टमार्टम मे डाक्टरों को मिला है. इससे संदिग्ध मौत से न केवल पर्दा उठेगा बल्कि दिव्यांग छात्रा से संभावित दरिंदगी पर शासन प्रशासन को छात्रावासो की सुरक्षा पर नए सिरे से विचार करने मजबूर भी करेगा.

पूरे मामले मे पुलिस की बारीकी से विवेचना पल्लवी की मौत की परते खोल सकता है. इससे पुलिस डिपार्टमेंट के प्रति जनता और पीड़ित परिवार के नजरों मे विश्वास और बढ़ जायेगा.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!