
कोरबा/ महात्मा गांधी दर्शन के संयोजक अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा ने आज कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर अपनी संपादित एक महत्वपूर्ण किताब गांधीजी हास परिहास का अनेक लोगों को नि: शुल्क वितरण किया और कुछ इस अभिनव अंदाज में राष्ट्र मां कस्तूरबा गांधी की 82 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी जी के अन्यतम अनुयाई सुरेशचंद्र रोहरा ने कोरबा से प्रारंभ करके जिला जांजगीर तक लगभग सौ किलोमीटर की यात्रा मार्च करते हुए एक तरह से अभिनव अंदाज में अपनी पुस्तकों का लोगों को निशुल्क वितरण किया।
जांजगीर में सुकृति बाई, श्री भारती, श्री तंवर को अपनी यह पुस्तक भेंट की।

एक समय में कोरबा जिले में अनेक स्थानों में पदस्थ वह पुलिस अधिकारी ललन सिंह को उन्होंने गांधीजी हास परिहास नामक अपनी संपादित पुस्तक भेंट की। जिसमें महात्मा गांधी के हास्य विनोद के प्रसंग प्रकाशित किए गए हैं।

