

तिल्दा/ नेवरा/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की है।भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमीनेश कश्यप ने अपनी कार्यकरणी की घोसणा की है जिसमे रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक राजेश सेतपाल तिल्दा नेवरा के युवा व्यापारी को बनाये जाने से व्यापार जगत से जुड़े युवाओ में ख़ुशी की लहर है वही मिडिया प्रभारी के पद पर सागर पंजवानी की नियुक्ति की गई है तिल्दा नेवरा के सुरेश लखवानी दिनेश शर्मा एवं अशोक बजाज को भी मत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी मिली जिम्मेदारियों के लिए आभार वयक्त करते हुवे कहा की वे अपने दायित्वों के निर्वहन तथा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास करते रहेंगे नवनयुक्त पदाधिकारियों को भाजपा जिला कोषाधयक अनिल अग्रवाल राम पंजवानी सौरभ जैन ईश्वर यदु ने शुभकामनाये दी है।