
1900-एस्पिरिन औषधि के लिए फेलिक्स हॉफमैन को अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
1932- जेम्स चैड्विक ने न्यूट्रॉन कण की खोज की।
2001-गोधरा गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत। अफग़़ानिस्तान में तालिबान के सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने के आदेश।
2005 – मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता।
2007- लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।
2008- लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को जी. आर 8 सम्मान से नवाजा गया। पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के खिलाफ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।
2009- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।
2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्णए 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
2010- समाजसेवी, विचारक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वयोवृद्ध कार्यकर्ता नानाजी देशमुख का निधन हुआ।
1956- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का निधन हुआ।
1899- अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी चाल्र्स हर्बर्ट बेस्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने 22 वर्ष की उम्र में सर फ्रेड्रिक बेन्टिंग के सहायक के रूप में 1921 में कुत्तों में मधुमेह नियन्त्रण करने वाले इंसुलिन हार्मोन को परीक्षण के विषय के रूप में इस्तेमाल किया। इससे मानव मधुमेह को इंसुलिन के जरिये ठीक करने की शुरुआत हुई। (निधन- 31 मार्च 1978)
1869 – अमेरिकी चिकित्सक ऐलिस हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो खासकर औद्योगिक बीमारियों पर किए गए अपने अनुसंधान के कारण जानी जाती हैं। उन्होंने विषैले औद्योगिक पदार्थों का वहाँ के कामगारों के स्वास्थ्य पर होने वाले खतरे के बारे में बताया था, तथा कर्मचारियों के मुआवज़े तथा सुरक्षा सम्बन्धी कानून के बनाने में भी योगदान दिया। (निधन- 22 सितम्बर 1970)
1997-अमेरिकी समाजशास्त्री तथा जनसांख्यिकीविद् किंग्सले डेविस का निधन हुआ, जो विश्व में जनसंख्या रुझानों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इन्होंने जनसंख्या विस्फोट तथा शून्य जनसंख्या वृद्धि जैसे शब्द दिये। (जन्म 20 अगस्त 1908)
1963-रूसी-ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ डेविड कीलिन का निधन हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि साइटोक्रोम्ज़ एन्ज़ाइम कोशिकाओं में ऑक्सीजन के इस्तेमाल में लाने के लिए अति आवश्यक हैं।