बाजार में चार सौ पहुंचा धनिया का भाव सब्जी-तरकारी के बेतहाशा दाम बढ़े

कोरबा । बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। टमाटर और धनिया जैसी आवश्यक तरकारी आसमानी दाम पर पहुंच गई है। सब्जी बाजारो में लगातार धनिया के बढ़ते दाम को सुनकर लोग भौचक्के हो गए हैं। स्थानीय सब्जी बाजार में धनिया चार सौ रुपए किलो तक पहुंच गई। जिसके चलते धनिया सब्जी बाजार से गायब रहा। 

बताया जा रहा है कि सब्जियों की आवक घटने के कारण और पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण सब्जियों  की नई पैदावार को काफी नुकसान हुआ है। धनिया पत्ती के बगैर दाल और सब्जियों का स्वाद फीका पड़ गया है। बताया जा रहा है कि बड़े फुटकर व्यापारियों ने भी धनिया की खरीदी करने से कदम पीछे ले लिया है। लिहाजा आज बाजार में धनिया नजर नहीं आया। 

टमाटर के दाम सुनकर लोगों के चेहरे लाल हो रहे हैं। बाजार में 50 रुपए किलो टमाटर की बिक्री होने से लोगों को सोचना पड़ रहा है। दीगर राज्यों से भी टमाटर की खेप कम हो गई है। टमाटर और धनिया के भाव बढऩे के कारण बजट गड़बड़ा गया है। इधर पत्तीदार सब्जियों के साथ-साथ दूसरी सब्जियां भी औसतन 50 रुपए किलो तक बिक रही है। लाल भाजी तथा मूली भाजी 50 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं सेमी, करेला, भिंडी, लौकी, कुंदरू जैसी सब्जियां भी 40-50 रुपए के भाव में बिक रही है। सब्जियों के बढ़ते दाम में कद्दू भी शामिल है। आम दिनों में कद्दू के खरीददार तक नहीं मिलते, लेकिन वर्तमान में कद्दू भी 30 रुपए के दाम में बिक रहा है। 

बताया जा रहा है कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े के बाद ही सब्जियों के दाम में गिरावट आएगी। बारिश थमने के बाद लोकल बाडिय़ों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। सब्जियों की नई पैदावार के तैयार होने के बाद ही कीमतों में कमी आएगी। इधर नई सब्जियों के नाम पर खेक्शी, फूलगोभी भी 100 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रही है। बरबट्टी और तोरई की कीमत में भी उछाल आया है। कुल मिलाकर सब्जी-तरकारी की खरीददारी करने वाले लोगों के मुंह से कीमत सुनकर पीड़ा भी सुनाई दे रही है।

एक साथ आलू-प्याज के दाम बढ़े
आलू और प्याज के दाम भी लोगों के लिए तकलीफ खड़ा कर रहे हैं। दोनों के दाम संयुक्त रूप से बढ़ रहे हैं। प्याज जहां 25 रुपए किलो तक पहुंच गया है। वहीं आलू 40 रुपए प्रतिकिलो की दर पर बिक रहा है। आलू और प्याज घरेलू आवश्यकताओं का मुख्य खाद्य वस्तु है। रोजाना लोगों को इन दोनों खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। ऐसे में आलू और प्याज के दाम में गिरावट नहीं हो रही है। दूसरे मसालेदार खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में आलू और प्याज की कीमतें 50 रुपए किलो तक पहुंच सकती है। फिलहाल बढ़ते दामों से लोगों की जेबें ढीली हो रही है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!