फिल्मी दुनिया:- फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

नईदिल्ली/ मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इससे पहले 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।
अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और अन्य लोग इस भव्य समारोह का हिस्सा बने थे।

पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता क्रॊनिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और वो इस बीमारी के अंतिम चरण में पहुंच गये थे. श्याम बेनेगल की उम्र 90 साल थी. अंतिम संस्कार के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा.

8 नेशनल अवॉर्ड जीते

श्याम बेनेगल की फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते थे. उन्होंने जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उनकी फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. श्याम बेनेगल को दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिल चुका है.
श्याम बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 1500 एड फिल्म्स बनाई हैं. उन्हेंन 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 1991 में श्याम बेगेन को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

फिल्मों से पहले करते थे फोटोग्राफी

फिल्मों में कदम रखने से पहले श्याम बेनेगल ने कई काम किए हैं. उन्होंने पहले अर्थशास्त्र में पढ़ाई की. उसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की थी.उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था. जब वो 12 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता श्रीधर बी.बेनेगल के लिए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!