छत्तीसगढ़:- SECL मुख्यालय के सामने भूविस्थापितों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, भूमि वापसी और पुनर्वास की मांग को लेकर जताया विरोध

बिलासपुर/ SECL मुख्यालय के सामने भूविस्थापितों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कुसमुंडा और गेवरा क्षेत्र से पहुंचे हुए थे, जिन्होंने अपनी प्रमुख मांगों में रोजगार, अधिग्रहीत जमीन की वापसी, पुनर्वास और बसावट की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि SECL ने उनकी भूमि तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार और पुनर्वास के अवसर नहीं मिले। वे कई वर्षों से इन समस्याओं का समाधान चाह रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान कई युवाओं ने अर्धनग्न होकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया और SECL प्रबंधन तथा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन खदान बंद आंदोलन शुरू करेंगे। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित एकता संघ के नेतृत्व में चल  किया गया है.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!