छत्तीसगढ़:- एके-47 की सुरक्षा में झारखंड से रायपुर लाया जा रहा गैंगस्टर अमन साहू, कारोबारी पर जेल से करवाई थी फायरिंग

रायपुर/ झारखंड के गिरिडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को प्रोटेक्शन वारंट के तहत रायपुर लाया जा रहा है। अमन साहू पर कई कारोबारियों से वसूली और तीन माह पहले राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते पुलिस उसे रायपुर लाकर आगे की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर क्राईम ब्रांच की 10 सदस्यीय बड़ी टीम हथियारों से लैस झारखंड से रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है। अमन साहू को झारखंड से रायपुर तक लाने के लिए सुरक्षागत दृष्टि से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। रायपुर क्राईम ब्रांच टीम समेत झारखंड पुलिस के 30 अधिकारी और AK-47 बंदूक से लैस जवान अमन को रायपुर ला रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अपराधिक घटना न हो। ऐसा पहली बार है जब किसी अपराधी को दूसरे राज्य से इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमन साहू को प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाने स्थानीय पुलिस कोर्ट से पांच से छह बार प्रोटेक्शन हासिल कर चुकी है, लेकिन अब तक अमन को रायपुर नहीं लाया जा सका। अब कोर्ट ने अमन साहू और उसके दो गुर्गे विक्रम सिंह और आकाश राय उर्फ मोनू के खिलाफ प्रोटेक्शन वारंट जारी किया है। तीनों अभी गिरडीह जेल में बंद हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विक्रम सिंह और आकाश राय भी अमन के साथ रायपुर लाए जा रहे है या नहीं।

अमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है। इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है। इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!