• Wed. Apr 2nd, 2025 5:35:42 AM

mediasession24.in

The Voice of People

छत्तीसगढ:- 18 दिनों से लापता मां को ढूंढने पहुंचा बेटा तो जमीन में गड़ी मिली लाश, हत्यारे ने लाश को जमींदोज कर ऊपर लगाए भुट्टे के पौधे…

ByMedia Session

Sep 18, 2022

रायगढ़ / चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है। हत्यारे ने महिला को मारकर उसकी लाश को जमीन में गाड़ दिया था। इसके बाद आसपास भुट्टे के पौधे उगा दिए थे। गुमशुदा मां को उसका बेटा 18 दिनों से तलाश कर रहा था।  जब  बेटा उसके घर पहुंचा तो उसे मां की लाश मिली। 

जानकारी के मुताबिक जशपुर कुनकुरी निवासी शांति यादव 1 सितंबर की तारीख से लापता थी। परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन शांति यादव का फोन बंद आ रहा था। इसी बीच शांति यादव का छोटा बेटा टीवी टावर स्थित मकान में पहुंचा। जहां शांति यादव अपने प्रेमी खगेश्वर उर्फ अजय यादव के साथ रहती थी। यहां घर के पीछे उसे बाड़ी में कुछ संदिग्ध लगा। जिसकी सूचना उसने परिवार के माध्यम से चक्रधर नगर पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब संदिग्ध स्थल की खुदाई की तो वहां से उन्हें एक महिला की लाश बरामद हुई। जिसे परिवार ने मृतका शांति यादव के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। महिला जिस अजय यादव के साथ रहती थी उसे ही केस में मुख्य संदेही माना जा रहा है। फिलहाल संदेही अभी फरार है। पुलिस मामले में जांच करने में जुटी हुई है। 

संदेही अजय ने कहा रायपुर गई है महिला 

मृतका का बेटा और उसकी बड़ी बहन जब भी अजय के घर आते तो वह बहाना बनाता। कुछ दिनों पहले ही उसने महिला के रायपुर जाने की बात कही थी। जब मृतका का बेटा शनिवार को उसके घर सोने गया तो अजय सुबह उठकर फरार हो गया। इसके बाद ही महिला के बेटे का शक और बढ़ने लगा। 

सबूत मिटाने लाश को दफन कर लगाए पौधे 

पुलिस जिस जगह पर खुदाई कर रही थी। यहां आसपास भुट्टे के पौधे लगे थे। मृतका को जिस जगह पर दफनाया गया था यहां भी घास फूस उग आए थे। पुलिस आंशका जाहिर कर रही है की हत्यारे ने ही सबूत मिटाने शव को दफनाने के बाद आसपास पौधे लगा दिए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *