बीजापुर में शिक्षा तंत्र ‘ट्रांसफर टकराव’ में उलझा, एक कुर्सी दो अधिकारी।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिला शिक्षा कार्यालय में इन दिनों फाइलें कम और विवाद ज्यादा घूम रहे हैं। कारण है एक कुर्सी पर दो जिला शिक्षा अधिकारी। दोनों खुद को वैध, दोनों आदेश जारी करने में सक्रिय और पूरा शिक्षा महकमा असमंजस में डूबा हुआ।दरअसल, 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी कर जगदलपुर के सहायक संचालक राजकुमार कठौते को बीजापुर का नया डीईओ नियुक्त किया, वहीं पूर्व डीईओ लखनलाल धनेलिया का तबादला माकड़ी (कोंडागांव) कर दिया गया। लेकिन धनेलिया ने इसे मनमाना और सेवा नियमों के विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट की शरण ली।हाईकोर्ट ने तबादले पर तत्काल रोक लगाते हुए स्पष्ट कहा कि याचिकाकर्ता अपनी बात स्थानांतरण समिति के समक्ष रखें, और समिति 15 दिन में निर्णय सुनाए। लेकिन इसी आदेश को लेकर विभाग के भीतर कानूनी तकरार शुरू हो गई है। कठौते का दावा है – उन्हें विधिवत नियुक्त किया गया है और कोर्ट ने रोक नहीं लगाई। वहीं धनेलिया कहते हैं – 6 माह के भीतर किया गया तबादला नियमों का उल्लंघन है, इसलिए वे अब भी पद पर बने रहने के अधिकारी हैं।इस खींचतान ने पूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था को ‘प्रशासनिक अपंगता’ में धकेल दिया है।शिक्षक दो आदेशों के बीच फंसे हैं, किसके निर्देश माने यह तय करना भी चुनौती बन गया है। स्कूलों का संचालन, शैक्षणिक निगरानी और प्रशासनिक समन्वय लगभग ठप हो चुका है।एक ओर अफसर अपने अस्तित्व की लड़ाई कागजों पर लड़ रहे हैं, दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई, योजनाओं का क्रियान्वयन और शिक्षकों का मार्गदर्शन अधर में लटका है।इस द्वंद का सबसे बड़ा नुकसान उन नौनिहालों को हो रहा है, जिनका भविष्य अफसरशाही की लड़ाई से दांव पर लग गया है।अब निगाहें स्थानांतरण समिति के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि बीजापुर की शिक्षा की बागडोर किसके हाथों में होगी। लेकिन तब तक यह सवाल अपनी जगह कायम है – जब व्यवस्था खुद भ्रम में हो, तो भरोसा किससे करें शिक्षक और छात्र?

Related Posts

तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

Read more

भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

Read more

Comments are closed.

You Missed

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
error: Content is protected !!