सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

/छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर कलेक्टर कोरबा तक पहुँच चुका है! 

तिलकेजा के पी एम  हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रयोगशाला के लिए चार कमरा का भवन निर्माण पी एम श्री समग्र शिक्षा योजना के तहत स्वीकृति हुआ जिसका निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत तिलकेजा को बनाया गया है और जिसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा होना है! 

सरपंच तेरस कंवर ने स्थानीय भाजपा नेता भाजपा उरगा मंडल  के अध्यक्ष और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष किशन साव के गंभीर आरोप लगाया है सरपंच की माने तो भाजपा नेता द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल तिलकेजा में बने पुराने भवन को बिना ग्राम पंचायत को जानकारी दिये सत्ता के नशे में चुर अपना रुतबा दिखाते हुए अवैध रूप से तोड़वा दिया है और प्रयोगशाला भवन का निर्माण शुरू कर दिया है जिसकी शिकायत सरपंच द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में किया गया है लेकिन अभी तक कार्यवाही का अभाव साफ देखा जा रहा है! 

इस संबंध में हमारे द्वारा सच्चाई जानने के लिए ग्राम पंचायत तिलकेजा के सचिव नवीता दुबे से जानकारी लेने के लिए उनके मोबाईल पर फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा बदतमीजी पूर्वक व्यवहार करते हुए जवाब देने से मना कर दिया गया और अपनी जवाबदेही से पीछा भाग रही है सरपंच से फोन पर बात होने पर बताया गया की निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत तिलकेजा है और उसकी राशि ग्राम पंचायत के खाता मे जमा है पंचायत प्रयोगशाला का काम करना चाह रहा है लेकिन भाजपा नेता किशन साव बाधा उत्पन्न कर रहा है! 

प्रयोगशाला भवन निर्माण को लेकर सरपंच और भाजपा नेता के टकराव से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा और पंचायत तथा स्कूल में अशांति फैल रही है जिला प्रशासन को चाहिए की मामले में संज्ञान लेते हुए उत्पन्न समस्या का समाधान करने की जरूरत है!

  • Related Posts

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज
    error: Content is protected !!