कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

 कोरबा में एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है. चीफ मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर गए थे. इधर चोरों ने सूने मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया. चोरों ने घर में रखे 5 लाख रुपए की कीमती जेवर पर हाथ साफ किया और फरार हो गए. घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग की है.

जानकारी के मुताबिक, राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ है. वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री कराने गया रायपुर गए थे. देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी.

मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

चोरों की तलाश जारी : थाना प्रभारी राठौर 

मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई. पूछताछ कर चोंरो की तलाश शुरू कर दी गई है.

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!