कोरबा में प्यार की सबसे दर्दनाक कहानी — प्रेमिका के घर वालों ने रखी ‘परीक्षा’, प्रेमी ने जहर पीकर दी जान!”

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम देवपहरी में प्रेमिका के घर बुलाए गए एक युवक ने सच्चे प्यार की परीक्षा में अपनी जान दांव पर लगा दी — और वो भी अपनी प्रेमिका के घरवालों के सामने!जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय कृष्ण कुमार पंडो का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात का पता युवती के परिजनों को चला, तो उन्होंने 27 सितंबर को युवक को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया।शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा — स्वागत-सत्कार, खाना-पीना सब कुछ ठीक रहा। लेकिन भोजन के बाद अचानक युवती के घरवालों ने कृष्ण से पूछा —”तुम हमारी बेटी से कितना प्यार करते हो? क्या उसके लिए कुछ भी कर सकते हो?”कृष्ण ने भावुक होकर कहा — “मैं उसके लिए जान भी दे सकता हूं!”बस फिर क्या था — युवती के परिजनों ने एक गिलास में जहर घोलकर उसके सामने रख दिया और बोले —”अगर सच में इतना प्यार है तो ये जहर पीकर दिखाओ!”जोश और प्रेम में अंधे कृष्ण ने बिना कुछ सोचे-समझे पूरा गिलास एक ही सांस में पी गया। कुछ ही पलों में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, वह जमीन पर गिर पड़ा और उल्टियां करने लगा। घबराए परिजनों ने तुरंत उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद, बुधवार दोपहर कृष्ण कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।लेमरू पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह सच में “प्यार की परीक्षा” थी या पूर्व नियोजित साजिश, जिसके जाल में फंसकर युवक ने जान गंवा दी। गांव में घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग यही कह रहे हैं — “जिसने प्यार को साबित करने के लिए जहर पी लिया, वही प्यार की सच्चाई का शिकार बन गया।”

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!