महिला एवं बाल विकास मंत्री का बीजापुर दौरा: संस्थाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में संचालित महिला-बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और संचालन का जायजा लिया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सबसे पहले टुमोरोज फाउंडेशन द्वारा संचालित बालक गृह तथा जिला प्रशासन के अधीन बालिका गृह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां निवासरत बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन विशेष रूप से ट्यूशन की सुविधा मिले। बालिका गृह में निवासरत एक दिव्यांग बच्ची के लिए कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए।इसके बाद मंत्री महोदया सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सहायता सेवाओं की समीक्षा की। जानकारी दी गई कि सेंटर में हर माह औसतन 12 से 20 मामलों में काउंसलिंग की जाती है और गंभीर मामलों में पीड़िताओं की सहमति से कानूनी कार्यवाही भी कराई जाती है।मंत्री राजवाड़े ने एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ विद्यालय का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के संवेदी विकास के लिए बनाए गए कक्षों और पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। बच्चों ने उन्हें नृत्य प्रस्तुति देकर आत्मीय स्वागत किया, जिस पर मंत्री महोदया ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें फल और चॉकलेट वितरित किए।अपने दौरे के अंतिम चरण में मंत्री ने नशामुक्ति केंद्र पहुंचकर उपचाररत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को नशा त्यागकर सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी।मंत्री श्रीमती राजवाड़े का यह दौरा न सिर्फ विभागीय सेवाओं की गुणवत्ता परखने का अवसर रहा, बल्कि यह बच्चों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।इस दौरान बीजापुर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी.एल. एल्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

Read more

भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

Read more

Comments are closed.

You Missed

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
error: Content is protected !!