पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के द्वारा श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व

कोरबा। श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व इस वर्ष भी कोरबा में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में यह भव्य दो दिवसीय आयोजन 4 और 5 नवंबर 2025 को किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।पहले दिन 4 नवंबर, मंगलवार को प्रातः 5 बजे स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार, कोरबा से प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा। प्रभात फेरी का प्रारंभ आरती और अरदास के साथ किया जाएगा। यह फेरी इतवारी बाजार, पुराना बस स्टैंड, अनंत इमजिन, मेन रोड, उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग, मिशन रोड, पटेल पारा, रामसागर पारा, ओवरब्रिज, से होकर संत कंवर राम उद्यान मेन रोड और रानी रोड से होते हुए पुनः स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार पहुँचेगी। वहीं समापन पर अरदास, पल्लव और प्रसाद वितरण के बाद विश्राम होगा।प्रभात फेरी के दौरान स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार, शहीद हेमू कालाणी चौक (सिंधु भवन के पास), इतवारी बाजार चौक, दीपक जनरल इतवारी बाजार, अनंत इमजिन पुराना बस स्टैंड,उषा काम्प्लेक्स,चंदन किराना स्टोर के पास पटेल पारा, नारू प्लॉट के पास,एवं दलिया गोदाम,(रामसागर पारा) और संत कंवर राम उद्यान मेन रोड कोरबा में सामुहिक अरदास की जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु के भजन-कीर्तन और नाम सिमरन में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे।मुख्य जन्मोत्सव कार्यक्रम 5 नवंबर, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार में श्री भोग साहब का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से सिंधु भवन में श्री आम भंडारा प्रारंभ होगा, जिसमें समाजजन और श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। रात्रि 11 बजे से स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा। रात्रि 1 बजकर 20 मिनट पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा।पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी एवं सचिव नरेश जगवानी ने समस्त समाजजनों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे सपरिवार इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु कृपा और पुण्य लाभ प्राप्त करें। इस पूरे आयोजन की सेवा श्री नारायण दास जज्ञासी गद्दीदार, स्वामी भाई बाज़ाराम दरबार के मार्गदर्शन में संपन्न होगा । आयोजन समिति ने बताया कि यह पर्व कोरबा में श्रद्धा, सेवा और एकता का प्रतीक बनेगा भाईचारे का संदेश प्रसारित करेगा।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!