
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा सहसचिव अनूप सिंह सहसचिव धर्मा राव कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा क्षेत्र से प्रभावित गांवों के भूविस्थापित रोजगार,बसावट,मुआवजा की मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए एसईसीएल के गेवरा खदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ बल उपस्थित था प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे इसी बीच सीआईएसएफ के अधिकारी ने भू विस्थापितों के साथ गाली गलोच किया और सीआईएसएफ बल को लाठीचार्ज का आदेश दिया जिसके बाद भू विस्थापितों पर अंधादून लाठीचार्ज हुआ जिसमें जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास,बिमल दास,गुलाब को गंभीर चोट आई है सीपीआई के पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा कि एसईसीएल गेवरा प्रबंधन भू विस्थापितों की मांग पूर्ण करने के बजाय हिटलर सहित रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान लाठी चार्ज किया है जिसकी सीपीआई सख्त निंदा करती है। और शासन प्रशासन से यह मांग करती है कि सीआईएसएफ पर अपराध दर्ज किया जाए।सीपीआई भू विस्थापितों के नियमित रोजगार,पुनर्वास,मुआवजा, बुनियादी सुविधाएं को लेकर शांति पूर्ण हो रहे आंदोलन का सक्रिय समर्थन करती है।पवन कुमार वर्मा जिला सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़









Comments are closed.