एसआईआर प्रक्रिया में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगा स्लीपर सेल के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

  • युथ मुस्लिम कमेटी ने उठाई जांच की मांग
    कोरबा (ईएमएस) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जिले में चल रही है। इस अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया में आम मतदाताओं का विधिवत विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाना प्रक्रियाधीन है।
    इसी कड़ी में कोरबा जिले के कई मदरसा, मस्जिद कमेटियों एवं मुस्लिम समाज के लोगो से युथ मुस्लिम कमेटी को यह जानकारी मिली कि चुनाव आयोग के इस अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया के मध्य मौका परस्त लोगो के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगो के नाम मतदाता सूची से विलोपित कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उनके द्वारा छलपूर्वक अवैध प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हुए विभागों में फर्जी हस्ताक्षर और फॉर्म भी भरे जा रहे है।
    कोरबा जिले के धार्मिक माहौल को खराब करने मुसलमानों को टारगेट कर तकलीफ पहुचाये जाने का आरोप लगाया गया हैं। युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा विभिन्न धर्म एवं समुदायों के मध्य आपसी प्रेम और भाईचारा की भावना पर विश्वास करती है। एसआईआर की प्रक्रिया को भी असामाजिक तत्वो ने नफरत के बीज बोने के अवसर से रूप में देखा। यह विभिन्न धर्म एवं समुदाय के आपसी भाईचारे और प्रेम के लिए भविष्य में भी खतरा है जो किसी एजेंडे के साथ स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे है। कमेटी ने ऐसे लोगो को आतंकी बताते हुए कहा कि समाज को वर्तमान ही नही भविष्य में भी ऐसे लोगो से खतरा बताया।
    कमेटी ने प्रशासन से आग्रह किया है परिस्थितियों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में फर्जी तरीके से नाम काटने के लिए आवेदन करने वाले लोगो की मंशा, वैधता की जांच करते हुए उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर कराते हुए कार्यवाही करने और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाता जो मुस्लिम है और उनका नाम कट गया है। ऐसे नामो के विलोपित होने की परिस्थिति का परीक्षण पर नाम जोड़ने की मांग की है।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!