तोमर बंधुओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध ऑफिस पर चला बुलडोजर, करोड़ों की वसूली का खुलासा

रायपुर, 27 जुलाई।राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भाठागांव स्थित उनके अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। यह कार्यालय बिना नक्शे और अनुमति के अवैध रूप से बनाया गया था। वीरेंद्र और रोहित तोमर पर मारपीट, अवैध हथियार रखने और सूदखोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले दो महीनों से फरार हैं और कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जा चुके हैं। उनके खिलाफ इनाम भी घोषित किया गया है।पुलिस को नेपाल भागने की आशंकापुलिस को शक है कि दोनों भाई नेपाल भाग चुके हैं, क्योंकि उनका पासपोर्ट भी गायब है। अब तक उनके 7 से ज्यादा रिश्तेदारों और करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।लोगों से वसूले करोड़ों, संपत्तियां हड़पींजांच में सामने आया है कि तोमर बंधुओं ने सूदखोरी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये वसूले, और बाद में उनकी संपत्तियां अपने या कर्मचारियों के नाम पर रजिस्ट्री करवा लीं। कई कर्मचारियों के बैंक खातों में भी बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन मिले हैं, लेकिन अब इनमें से अधिकांश कर्मचारी गायब हैं। 25 आरोपी अभी भी लापतापुलिस के मुताबिक, जिन 35 लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें से 25 अब भी लापता हैं। ये सभी दूसरे राज्यों से होने के कारण गिरफ्तारी मुश्किल हो रही है।संपत्ति और खातों की जांच जारीपुलिस और आर्थिक अपराध शाखा इन सभी संदिग्ध खातों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। साथ ही, नगर निगम द्वारा अन्य अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।जनता से सहयोग की अपीलपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर तोमर बंधुओं के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें।

Related Posts

तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

Read more

भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

Read more

Comments are closed.

You Missed

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
error: Content is protected !!