
रायपुर, 27 जुलाई।राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भाठागांव स्थित उनके अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। यह कार्यालय बिना नक्शे और अनुमति के अवैध रूप से बनाया गया था।वीरेंद्र और रोहित तोमर पर मारपीट, अवैध हथियार रखने और सूदखोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले दो महीनों से फरार हैं और कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जा चुके हैं। उनके खिलाफ इनाम भी घोषित किया गया है।पुलिस को नेपाल भागने की आशंकापुलिस को शक है कि दोनों भाई नेपाल भाग चुके हैं, क्योंकि उनका पासपोर्ट भी गायब है। अब तक उनके 7 से ज्यादा रिश्तेदारों और करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।लोगों से वसूले करोड़ों, संपत्तियां हड़पींजांच में सामने आया है कि तोमर बंधुओं ने सूदखोरी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये वसूले, और बाद में उनकी संपत्तियां अपने या कर्मचारियों के नाम पर रजिस्ट्री करवा लीं। कई कर्मचारियों के बैंक खातों में भी बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन मिले हैं, लेकिन अब इनमें से अधिकांश कर्मचारी गायब हैं।25 आरोपी अभी भी लापतापुलिस के मुताबिक, जिन 35 लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें से 25 अब भी लापता हैं। ये सभी दूसरे राज्यों से होने के कारण गिरफ्तारी मुश्किल हो रही है।संपत्ति और खातों की जांच जारीपुलिस और आर्थिक अपराध शाखा इन सभी संदिग्ध खातों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। साथ ही, नगर निगम द्वारा अन्य अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।जनता से सहयोग की अपीलपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर तोमर बंधुओं के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें।









Comments are closed.