कोरबा : 72 वर्षीय स्वयंसेवक पर 19 साल के सैफ खान ने पत्थरों से कुचलकर मारने की कोशिश

News – Manoj Pahuja

कोरबा। रविवार की सुबह तुलसी नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राष्ट्र सेविका समिति की एक कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह (72 वर्ष) पर एक युवक ने अचानक बर्बर हमला कर दिया। हमलावर ने पहले लात-घूंसों से मारपीट की और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर जान से मारने की कोशिश की।स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल अमरजीत सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार आरोपी सैफ खान (उम्र 19 वर्ष, पिता दीनू खान) एक आदतन अपराधी है, जो पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है। घटना के बाद से सैफ खान फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।इस घटना के बाद शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी सैफ खान और उसके पिता दीनू खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अगर समय रहते क्षेत्र में सख्ती बरतती तो इस तरह की घटना टल सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।पूरा तुलसी नगर इस हमले से स्तब्ध है, और राष्ट्र सेविका समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!