
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरएसएस के स्थापना शताब्दी के मौके पर भारतीय सिक्का जारी किया गया। यह संविधान के साथ घोर अपमान है। श्री वर्मा ने कहा कि तस्वीरे में कहीं भी तिरंगा झंडा नजर नहीं आ रहा, जो सीधा-सीधा बताता है कि देश के आन, बान, शान तिरंगे को भी अपमानित करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।देश की आजादी की लड़ाई में कभी भी आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा, बल्कि आरएसएस के लोग राष्ट्रीय आंदोलन के खिलाफ अंग्रेजों के साथ देते रहे थे। सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। वह अंग्रेजों से राष्ट्रीय आंदोलन के योद्धाओं को पकड़वाने में पेंशन लेते थे। ऐसे आरएसएस के लोगों को महिमामंडित कर सिक्का जारी करना देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।वहीं दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भी 100 वर्ष पूरे हुए हैं। भाकपा हमेशा से किसान, मजदूर एवं मेहनतकश लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रही है। उसका गौरवशाली इतिहास रहा ैं।भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के लाखों क्रांतिकारियों के बलिदानों की शताब्दी है, जिन्होंने एक समतावादी और सच्चे लोकतांत्रिक समाज के स्वप्न के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मोदी सरकार को निष्पक्ष होकर कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर भी हसुआ और बाली का सिक्का जारी करना चाहिए, तभी संविधान के प्रति गहरी आस्था एवं विश्वास बनी रहेगी।पवन कुमार वर्मा जिला सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़









Comments are closed.