दमकल कर्मी ने शराब के नशे में युवती से मोबाइल लूटा, घर से गिरफ्तार — दुकान संचालक भी आरोपी

कोरबा। नगर सेना के अधीन कार्यरत एक दमकल कर्मी की करतूत ने विभाग की छवि पर दाग लगा दिया है। शराब के नशे में धुत दमकलकर्मी ने राह चलती युवती से मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मोबाइल खरीदने वाले दुकान संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम एक युवती स्कूटी से घंटाघर से सीएसईबी चौकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह स्कूल के बाहर रुककर कॉल पर बात कर रही थी, तभी पल्सर बाइक पर सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।युवती ने तत्काल सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी की पहचान पोड़़ी बहार निवासी आकाश शुक्ला के रूप में हुई, जो नगर सेना के अधीन दमकल विभाग में कर्मचारी है।पुलिस ने देर रात छापा मारकर आकाश शुक्ला को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने लूटा हुआ मोबाइल दुकान संचालक धनश्वर राठौर को बेच दिया था। पुलिस ने धनश्वर राठौर को भी आरोपी बनाया है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, वारदात के वक्त आकाश शराब के नशे में था और वारदात के बाद पोड़़ी बहार से भागने की फिराक में था।सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि “मुख्य आरोपी आकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दुकान संचालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!