कोरबा मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, ट्रेनिंग डॉक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज, जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेनी डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, यह मामला आयुष विंग विभाग का है, जहां पदस्थ सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने चेकअप के बहाने ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ की। घटना दो दिन पहले शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब ट्रेनी डॉक्टर किसी काम से डॉ. मिश्रा के स्टाफ रूम में गई थीं। उस समय वहां डॉ. मिश्रा, पीड़िता और एक अन्य स्टाफ मौजूद था।पीड़िता का आरोप है कि डॉ. मिश्रा ने उसे अपने पास बुलाकर कहा, “तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं।” जब ट्रेनी डॉक्टर ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं, तो सीनियर डॉक्टर ने जबरन जांच करने की कोशिश की और इस दौरान अशोभनीय हरकत की। किसी तरह वह कमरे से बाहर निकली और सीधे कॉलेज की डीन को पूरी घटना लिखित में दी।इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी। परिजन अगले दिन कोरबा पहुंचे और सिविल लाइन थाना जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले तीन माह से आयुष विंग विभाग में ट्रेनिंग ले रही हैं। कॉलेज प्रबंधन को भी इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और डीन स्तर पर आंतरिक जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।फिलहाल पुलिस ने संबंधित सीनियर डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इस घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है और डॉक्टर समुदाय में भी इस पर चर्चा तेज है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!