कोरबा में होगा दिव्य सत्संग — संत शिरोमणि सेहरा वाले साईं जी का पावन आगमन, सिंधु भवन में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर

कोरबा। सिंधी समाज के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का क्षण है, क्योंकि कोरबा की पावन धरती पर पहली बार परम पूजनीय संत शिरोमणि सेहरा वाले साईं जी का आगमन होने जा रहा है। यह दिव्य अवसर दिनांक 2 नवम्बर 2025, रविवार को आयोजित होगा।यह आध्यात्मिक आयोजन सिंधु भवन, कोरबा में सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जहां संत सेहरा वाले साईं जी द्वारा दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान साईं जी अपने अमृत वचनों के माध्यम से भक्तों को जीवन के सच्चे मार्ग और भक्ति की शक्ति का संदेश देंगे।सत्संग के पश्चात प्रसाद रूपी भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुजनों को सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।सिंधी समाज कोरबा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि इतने दिव्य संत का कोरबा आगमन अत्यंत दुर्लभ अवसर है। पूरे शहर में भक्तों के बीच हर्ष और उत्साह का वातावरण है।सिंधी समाज कोरबा की ओर से सभी धर्मप्रेमियों, समाजबंधुओं और श्रद्धालुजनों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दिव्य सत्संग का लाभ लें, साईं जी के आशीर्वाद से अपने जीवन को पुण्यमय और सफल बनाएं।जय झूलेलाल – ऊँ साईं सेहरा वाले की जय

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!