धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

धान खरीदी केंद्र नुनेरा में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों ने अव्यवस्थाओं और देरी से हो रही खरीदी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि धान खरीदी केंद्र में किसानों का तौल समय पर नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को कई दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसान लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं लेकिन खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है।धरना स्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था सुधारी नहीं गई तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम में किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए खरीदी केंद्र की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग उठाई।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पाली यशवंत लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम, दुलेश्वरी सिदार, खिलावन तिवारी, राजेश पूरी गोस्वामी, सरदेशी राम देवांगन, सुकालू राम पटेल, कादिर हुसैन, शिवदास मानिकपुरी, ज्ञान शंकर तिवारी, अमरिका पटेल, कृष्णा अहीर, शंकर सिंह, रमेश अहीर, शुभम शुक्ला, प्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत, पंचराम, डीके आदिले, कमल दास, दीपक जायसवाल, सुरभवन कंवर, अनूप कंवर, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, ठंडाराम, कुशाल सिंह, राधे देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कृषकों की समस्याओं को लेकर किया गया यह प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर बड़ा संदेश देता है कि खरीदी व्यवस्था में सुधार की तत्काल जरूरत है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!