
अनूपपुर : अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के गानों के एलबम निर्माता और अभिनेता अजय त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय त्रिपाठी चार वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था और उसे गांजा तस्करी के गंभीर आरोप में फरार घोषित किया गया था। इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में भी उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रश्न उठाया गया था।पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतमा पुलिस ने NDPS एक्ट 2021 के तहत अजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से गिरफ्तार किया। अजय त्रिपाठी पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।17 मार्च 2021 को कोतमा थाना अंतर्गत केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार से 111 पैकेटों में 219 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी को पकड़ा और फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से मामले में और पूछताछ जारी है।









Comments are closed.