ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़: कोरबा में निजी शिक्षक पर मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निजी शिक्षक पर ट्यूशन के बहाने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।मामला खरमोरा कॉलोनी इलाके का है। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी। पढ़ाई समाप्त होने के बाद शिक्षक ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को यह कहकर रोक लिया कि उसे कुछ अतिरिक्त समझाना है। इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की।छात्रा ने किसी तरह विरोध किया और घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!