बिग ब्रेकिंग : SECL चिरमिरी में मौत को दावत! ओपन कास्ट ब्लास्ट में 8 मजदूर लहूलुहान, महिला श्रमिक भी घायल

चिरमिरी। mediasession24.in । एसईसीएल (SECL) चिरमिरी क्षेत्र की ओपन कास्ट खदान में सोमवार को कोयला उत्खनन के दौरान एक भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें लगभग आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। सभी को तत्काल एसईसीएल रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और गुस्से का माहौल देखने को मिला।स्थानीय मजदूरों और यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोयले की परत तोड़ने के लिए बारूद बिछाने और ब्लास्टिंग की प्रक्रिया में सुरक्षा दूरी और एहतियात का बिल्कुल पालन नहीं किया गया। इस लापरवाही के चलते मजदूर विस्फोट के मलबे और छर्रों की चपेट में आ गए।घायल मजदूरों को अस्पताल पहुँचाने के बाद उनके परिजन और सहकर्मी गुस्से में हैं। उनका आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।स्थानीय पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुँच चुकी है, वहीं अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। घटना ने एक बार फिर एसईसीएल के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!