ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास का हरदीबाजार में भव्य स्वागत, पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट: ज्ञान शंकर तिवारी, पाली

कोरबा | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल श्रीवास के सम्मान में हरदीबाजार में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका अभिनंदन किया।समारोह में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, रामशरण कंवर, मीरा कंवर, सैयद कलाम, शत्रुहन यादव, रमेश अहीर, लक्ष्मी बंजारे, विकास सिंह, इशाक खान, मंगलदास, मुकेश बर्मन, शुभम शुक्ला, हिमांशु जायसवाल एवं गुलशन जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से कौशल श्रीवास का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।नेताओं ने अपने उद्बोधन में विश्वास जताया कि कौशल श्रीवास के नेतृत्व में हरदीबाजार ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बनेगी।अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और जोशीला बना रहा।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!