पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट


पाली , भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक सिंह ठाकुर जी के प्रथम आगमन पर पाली पोड़ी-लाफा मंडल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जैसे ही श्री ठाकुर जी का काफिला पाली नेशनल हाईवे पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं शानदार आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।इस स्वागत समारोह में पार्टी के अनेक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पोड़ी-लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार यादव , मंडल महामंत्री लखेश्वर जगत, मंडल मंत्री शिवा जी, कोषाध्यक्ष सुरेश निषाद, सरपंच चुन्नीलाल कंवर,घनश्याम पटेल,मनोहर धीवर,जगआश्रय जी, चंद्रशेखर जयसवाल, मनोज कश्यप, सतेश्वर कश्यप, वीरेंद्र धीवर, रिक्की राव, सुखलाल, श्याम शंख दास, रमेश आमों, प्रताप दास, राहुल श्याम, होरिल कंवर, पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा,रामविलास जयसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपविलास गोस्वामी, एवं श्रीकांत सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने स्वागत से अभिभूत होकर आलोक सिंह ठाकुर जी ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की जड़ें गांव, किसान और युवा कार्यकर्ताओं में हैं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक योजनाओं और किसान हितैषी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।









Comments are closed.