सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर मधुमक्खियों का हमला, 20 मिनट तक अफरा-तफरी, लोग दुकानें बंद कर भागे

कोरबा। शहर के व्यस्ततम इलाके सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर आज सुबह करीब 11 से 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों और दुकानदारों पर अचानक हमला कर दिया। घटना चंडिका मंदिर के सामने उस स्थान की है, जहां रोजाना हटरी लगती है और लोगों की आवाजाही बनी रहती है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे स्थित एक पुराने पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता बना हुआ है। सुबह के समय जब बाजार क्षेत्र में चहल-पहल थी, तभी मधुमक्खियां अचानक झुंड के रूप में बाहर निकलीं और लोगों पर हमला शुरू कर दिया।हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर लीं, जबकि राहगीर सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक इलाके में भय का माहौल बना रहा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि छत्ता काफी ऊंचाई पर है और आम लोगों की पहुंच से बाहर है, जिससे इसे हटाना आसान नहीं है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि किसी जानकार टीम के माध्यम से छत्ते को सुरक्षित रूप से हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।फिलहाल घटना के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन लोगों में डर बना हुआ है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!