ढेंगुरनाला में बह रहा राखड़ मिश्रित पानी

कोरबा। जिले में औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्न प्रदूषण एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ढ़ेंगुरनाला में भारी मात्रा में औद्योगिक राखड़ (फ्लाई ऐश) मिश्रित पानी बहाए जाने का मामला सामने आया है। इससे न केवल स्थानीय नाला प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आगे चलकर हसदेव नदी समेत अन्य जलस्रोतों पर भी इसका प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का पानी असामान्य रूप से सीमेंट रंग का हो गया है और उसमें रासायनिक गंध भी महसूस की जा रही है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली राख और रसायनयुक्त जल के लगातार रिसाव से पानी की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है, जिससे आसपास के खेतों, भूजल और जलीय जीवों को खतरा पैदा हो गया है। कोरबा क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक दबाव झेल रहा है। आए दिन नदी-नालों में राख मिश्रित पानी, जलभराव और प्रदूषण की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!