कोरबा में बरसी भक्ति की अमृत वर्षा – संत श्री लालदास साहब के आगमन से झूलेलाल मंदिर में उमड़ा जनसागर

कोरबा। श्री झूलेलाल मंदिर कोरबा में दिनांक 22 नवम्बर 2025 से आरंभ होने वाले पावन चालीहो महोत्सव से पहले नगर में भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि सांई लालदास साहब का शुभ आगमन 8 नवम्बर 2025 को कोरबा में हुआ, जहां उनका स्वागत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।इस पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा एवं समस्त सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने संत श्री के मुखारविंद से सत्संग अमृत का श्रवण कर आत्मिक आनंद और पुण्य लाभ प्राप्त किया।संत श्री लालदास साहब ने आगामी चालीहो महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी परिवारों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में चालीहो साहब की ज्योति प्रज्ज्वलित करें और भगवान श्री झूलेलाल सांई की आराधना पूरे श्रद्धाभाव से करें। उन्होंने चालीहो साहब की पूजा-विधि और नियमों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

संत श्री के आशीर्वचनों के अनुरूप, घरों में चालीहो साहब कैसे मनाया जाए इसको लेकर एक जानकारीपूर्ण पाम्पलेट भी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। साथ ही यह जानकारी अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी समाजजनों तक पहुँचाई जाएगी, ताकि हर घर में आस्था की ज्योति प्रज्वलित हो सके।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!