भक्ति, प्रेम और एकता का अद्भुत संगम – कोरबा में प्रेम प्रकाश आश्रम से निकली पावन कार्तिक मास की संकीर्तन यात्रा संपन्न

KORBA । पावन कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रविवार, 2 नवंबर 2025 को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, कोरबा से संकीर्तन यात्रा (प्रभात फेरी) बड़े ही श्रद्धा, प्रेम और भक्ति भाव के साथ निकाली गई।यह यात्रा सुबह प्रभात बेला में आरंभ हुई, जहां सतनाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से प्रारंभ होकर रानी रोड, तुलसी मार्ग, गुप्ता गली, मुरारका गली होते हुए अनंत इमेजिन तक पहुंची। वहां से यात्रा मेन रोड होते हुए पुनः रानी रोड मार्ग से श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में वापस पहुंची, जहां संकीर्तन का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।संकीर्तन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों और प्रभु नाम के कीर्तन में लीन नजर आए। “सतनाम साखी” के जयकारों से गलियाँ गूंज उठीं। हर घर और चौक पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि कार्तिक मास का यह आयोजन हर वर्ष समाज में प्रेम, एकता और आध्यात्मिकता का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रभात फेरियों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के जीवन में भक्ति भावना जागृत होती है।कार्यक्रम के अंत में श्री प्रेम प्रकाश आश्रम परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी गईं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!