फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

 सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में स्वीकृत लक्ष्य अनुरूप 260 बेटियों के हाथ पीले होंगे। उद्योग ,श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में यह पुनीत आयोजन संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ वर्चुअली आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उक्त पुनीत आयोजन को गरिमामयी ढंग से वैदिक विधि विधान से संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन ,महिला एवं बाल विकास विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

यहां बताना होगा कि निर्धन परिवार के लिए विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह करना काफी मुश्किल भरा कदम होता है । खासकर आजकल के महंगे परिवेश में मजदूरी कर दो जून की रोटी का जुगाड़ कर जीवन यापन करने वाले परिवार को अपनी बिटिया के हाथ पीले करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए निर्धन परिवार की इस चिंता को मुक्त करने छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2004 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है । जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे निर्धन परिवार जिनके यहां 18 साल से अधिक आयु की विवाह योग्य कन्या है उनका विवाह सरकार अपने खर्चे पर संपन्न कराकर ऐसे परिवारों को चिंतामुक्त कर रही। बेटियों का भविष्य संवार रही।चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति जोड़े निर्धारित राशि 50 हजार रुपए की दर से 260 जोड़ों के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए का आबंटन प्राप्त हुआ है । जिले में कुल 10 एकीकृत बाल विकास परियोजना हैं जिनके अधीन2602 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। प्रत्येक परियोजना को 26 -26 जोड़ों का लक्ष्य आबंटित किया गया है। जिसके लिए 13 -13 लाख रुपए का बजट जिला से पुनराबँटित कर दिया गया है। किया गया था।

विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सभी लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी 10 परियोजनाओं में उपलब्ध बजट में इसी वित्तीय वर्ष में आयोजन की तैयारी शुर कर दी गई है। ताकि गरीब परिवार के अभिभावकों को अपनी बिटिया के हाथ पीले करने लंबा इंतजार और धन जुटाने की चिंता न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 10 फरवरी को उक्त पुनीत आयोजन की तैयारी कर ली गई है । जिसके लिए परियोजनावार प्राप्त आवेदनों की सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इस बार सभी हिन्दू जोड़े हैं।डीपीओ श्री मिंज ने बताया कि सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित फुटबॉल ग्राउंड में 260 जोड़ों का विवाह कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल होकर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देंगे। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस पुनीत आयोजन में वर्चुअली जुड़ेंगे। नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ वर्चुअली आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

उक्त पुनीत आयोजन को गरिमामयी ढंग से वैदिक विधि विधान से संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन ,महिला एवं बाल विकास विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया हैमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत स्वीकृत 50 हजार रुपए प्रति जोड़े प्रोत्साहन राशि में से योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाले जोडों को 35 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। शेष 15 हजार की राशि में विवाह आयोजन के खर्च किए जाएंगे। जिसमें वर वधु के कपड़े,श्रृंगार ,दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली सामाग्रियों की खरीदी के साथ साथ विवाह आयोजन का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!