हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

 वन मंडल कोरबा में 27 हाथी घूम रहे हैं। पसरखेत रेंज में घूम रहे 14 हाथियों ने गुरुवार रात मदनपुर और छिंदकोना में आठ किसानों की धान, मटर और सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया। धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी फिर से कुदमुरा रेंज के गीतकुंवारी पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मदनपुर में घूम रहे 14 हाथियों के झुंड में 5 बच्चे भी हैं। हाथियों ने अंकुरित धान को अधिक नुकसान किया है। इसके साथ ही बाड़ी में घुसकर मटर और सब्जी की फसल को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। करतला रेंज के चिकनीपाली में 11 हाथी और कोटमेर में एक दंतैल हाथी अकेला ही घूम रहा है। हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना है। इसे देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथियों से ही है। शाम होते ही भोजन की तलाश में दंतैल गांव के आसपास पहुंच जाते हैं। वन विभाग की अलग-अलग टीम हाथियों की निगरानी कर रही है।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!