कोरबा में अमन उत्सव मेला बना आकर्षण का केंद्र, झूलों–खरीदारी–व्यंजनों का उठाया जा रहा भरपूर आनंद

कोरबा। महाराणा प्रताप चौक स्थित बुधवारी बाजार में आयोजित अमन उत्सव मेला शहर और जिलेवासियों के लिए रोमांच, मनोरंजन और खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन गया है। ठंड के मौसम में पहली बार लगाए गए इस भव्य मेले में आधुनिक और शानदार झूलों के साथ-साथ हर रेंज की गुणवत्तापूर्ण सामग्रियां लोगों को खूब लुभा रही हैं।मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं। भूत बंगला, आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन ट्रेन, मिकी माउस, टावर झूला, वाटर बोट, स्कॉर्पियो झूला, टोरा-टोरा झूला और छोटे-बड़े झूले लोगों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। वहीं खेलों के स्टॉल और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू मेले की रौनक को और बढ़ा रही है।खरीदारी के शौकीनों के लिए भी मेले में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां कालीन, महिलाओं के लिए जूते-चप्पल, फेमस अचार, ज्वेलरी, वुडन फर्नीचर सहित कई प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगे हैं, जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपनी पसंद की चीजें खरीद रहे हैं।मेले के आयोजक अमन उर्फ नियाज़ मंसूरी ने बताया कि कोरबा शहर में प्रथम वर्ष ही अमन उत्सव मेला भव्य रूप से आयोजित किया गया है। मौसम से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।

मेला प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है और हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन का बेहतर साधन है।आयोजक ने शहर व जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों और नाते-रिश्तेदारों के साथ आकर अमन उत्सव मेला का आनंद उठाएं और यादगार पल बनाएं।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!