मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला: डॉ. चरणदास महंत की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में, 40 लोगों पर एफआईआर, गिरफ्तारी जल्द

रायपुर (mediasession24.in)।

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और विवाद की घटना ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।डॉ. महंत ने दोषियों पर 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उनकी चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तेलीबांधा थाने में करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

“गुंडाराज को सत्ता का संरक्षण” – डॉ. महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि क्रिसमस के अवसर पर मॉल की सजावट को निशाना बनाना, वहां मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों से जाति-धर्म पूछकर डराना बेहद निंदनीय है।उन्होंने कहा कि यह घटना छत्तीसगढ़ की शांत और सौहार्दपूर्ण संस्कृति पर बदनुमा दाग है। दिनदहाड़े लाठियां लेकर राजधानी में उत्पाद मचाना यह साबित करता है कि असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि जब मॉल में तोड़फोड़ की जा रही थी, तब पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ को “शांति का टापू” कहा जाता था, वहां अब लोग त्योहार भी सुरक्षित माहौल में नहीं मना पा रहे हैं।

इस वजह से बिगड़ा माहौल

कांकेर में हुई सामुदायिक हिंसा और कथित अवैध धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को सर्व समाज एवं हिंदुत्ववादी संगठनों ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इस दौरान अधिकांश बाजार बंद रहे, लेकिन मैग्नेटो मॉल खुला हुआ था।मॉल में क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर की गई सजावट को देखकर कुछ बंद समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ की। इस दौरान क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान को नुकसान पहुंचाया गया और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!