धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद, कोरबा में व्यापारिक संगठनों व समाजों का व्यापक समर्थन

कोरबा।प्रदेश में कथित रूप से बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में सर्व समाज द्वारा 24 दिसंबर (बुधवार) को पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान किया गया है। इस प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अपना समर्थन घोषित किया है। वहीं, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा भी सर्व समाज के समर्थन में खुलकर सामने आया है।

चेंबर पदाधिकारियों की बैठक में हुआ निर्णय

बंद की रणनीति और समर्थन को लेकर आज कोरबा में चेंबर पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेंबर अध्यक्ष योगेश जैन एवं संतोष अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरबा जिले का समस्त व्यापारिक वर्ग इस सामाजिक आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा।बैठक में कहा गया कि धर्मांतरण केवल एक धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संतुलन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर सभी वर्गों का एकजुट होना आवश्यक है।

व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

चेंबर अध्यक्ष द्वय योगेश जैन और संतोष अग्रवाल ने जिले के सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे सर्व समाज के इस आह्वान को समर्थन देते हुए 24 दिसंबर को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से शाम तक स्वेच्छा से बंद रखें। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों की एकजुटता से ही समाज को मजबूत संदेश जाएगा।अध्यक्षों ने संयुक्त बयान में कहा,“यह केवल किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं है, बल्कि समाज के अस्तित्व और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का विषय है। कोरबा का व्यापारी वर्ग इस मुहिम में पूरी मजबूती से सर्व समाज के साथ खड़ा है।”

सामाजिक संगठनों का भी समर्थन

छत्तीसगढ़ बंद को विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंधी समाज, कोरबा ने भी बंद का समर्थन करते हुए समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज के साथ एकजुट हैं और बंद को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

शांतिपूर्ण बंद की अपील

सभी संगठनों की ओर से आम नागरिकों से बंद के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि बंद पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य समाज की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!