News – Manoj Pahuja
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर औचक चेकिंग के दौरान धर पकड़ चालू कर दिया । बांकी मोंगरा के मुख्य चौक हनुमान चौक में आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को थाना बांकी मोंगरा के पुलिस कर्मचारियों ने बिना नंबर के गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी जांच के दौरान कई गाड़ी जो बिना नंबर के थे उन पर तुरत कार्यवाही के उपरांत थाना लाया गया। कई नाबालिक मोटर सायकल ड्राइविंग करते हुवे पकड़े गए जिनको चालान के लिए थाना लाया गया है ।बिना नम्बर की गाड़ियों एवं नाबालिकों के द्वारा वाहन चालन पर बांकी मोंगरा पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही करने पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है..










Comments are closed.