कोरबा में 8 नवम्बर को सतगुरु सांई लालदास जी का दिव्य सत्संग — पूज्य चालीहे साहब आरंभ पर झूलेलाल महिमा का होगा वर्णन

कोरबा में 8 नवम्बर को सतगुरु सांई लालदास जी का दिव्य सत्संग एवं आम भंडारा — पूज्य चालीहे साहब आरंभ पर झूलेलाल महिमा का होगा वर्णनकोरबा। पूज्य चालीहे साहब आरंभ के शुभ अवसर पर श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा के पीठाधीश्वर सतगुरु सांई लालदास जी का शुभ आगमन एवं दिव्य सत्संग 8 नवम्बर 2025, दिन शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से सिंधु भवन, रानी रोड, कोरबा में संपन्न होगा। इस अवसर पर सांई लालदास जी अपने श्रीमुख से चालीहे साहब के महत्व एवं भगवान झूलेलाल जी की दिव्य महिमा का वर्णन करेंगे। सत्संग के पश्चात आम भंडारे का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालु परिवार सहित सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति, कोरबा द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत, कोरबा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समिति के सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन अवसर को मंगलमय बनाएं।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!