कोरबा । बड़ी एकादशी के पावन अवसर पर आज कोरबा में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह यात्रा सर्वमंगला फ्लोर मिल से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर तक निकली। पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ और जयकारों की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के झंडे और निशान लेकर यात्रा में शामिल होने जुटने लगे। “हारे के सहारे की जय” और “श्याम बाबा की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर अभिनव शर्मा, अक्षत शर्मा, दिनेश सोनी, राहुल मखवानी, निखिल दावड़ा, लक्की दावड़ा, शैलेश गोस्वामी सहित अनेक भक्तों ने बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया।श्याम मंदिर पहुंचने पर आरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वर्ष की निशान यात्रा पहले से अधिक भव्य और अनुशासित रही। भक्तिभाव, आस्था और प्रेम का ऐसा संगम कोरबा में देखने को मिला जिसने सभी के दिलों को छू लिया।
तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक
खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…
Read more








Comments are closed.