कोरबा। सिंधी समाज कोरबा ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य वरुण देव साईं झूलेलाल के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को सिटी कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। समाज ने प्रशासन से मांग की कि अमित बघेल के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।पूज्य सिंधी पंचायत, कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य और युवा दोपहर 3 बजे सिटी कोतवाली पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अमित बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी न केवल सिंधी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को भी आघात पहुंचाती है।आज अमित बघेल के खिलाफ सिंधी समाज कोरबा द्वारा कोतवाली कोरबा में कार्यवाही करने हेतु समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी,पूर्व अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा,उपाध्यक्ष अशोक चावलानी, सचिव नरेश कुमार जगवानी, रवि सचदेव, रवि लालवानी, विशाल सचदेव, बच्चुमल मखवानी, भरत रोहरा एवं समाज के वरिष्ठ जन एवं विभिन्न आयु वर्ग के और भी कई युवा मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुटता दिखाई। सभी ने मिलकर प्रशासन से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की तथा कहा कि सिंधी समाज अपने आराध्य देवता के सम्मान पर कोई समझौता नहीं करेगा।प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक
खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…
Read more








Comments are closed.