भू विस्थापितों पर सीआईएसएफ द्वारा गेवरा खदान में लाठी चार्ज किये अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई- सीपीआई

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा सहसचिव अनूप सिंह सहसचिव धर्मा राव कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा क्षेत्र से प्रभावित गांवों के भूविस्थापित रोजगार,बसावट,मुआवजा की मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए एसईसीएल के गेवरा खदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ बल उपस्थित था प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे इसी बीच सीआईएसएफ के अधिकारी ने भू विस्थापितों के साथ गाली गलोच किया और सीआईएसएफ बल को लाठीचार्ज का आदेश दिया जिसके बाद भू विस्थापितों पर अंधादून लाठीचार्ज हुआ जिसमें जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास,बिमल दास,गुलाब को गंभीर चोट आई है सीपीआई के पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा कि एस‌ईसीएल गेवरा प्रबंधन‌ भू विस्थापितों की मांग पूर्ण करने के बजाय हिटलर सहित रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान लाठी चार्ज किया है जिसकी सीपीआई सख्त निंदा करती है। और शासन प्रशासन से यह मांग करती है कि सीआईएसएफ पर अपराध दर्ज किया जाए।सीपीआई भू विस्थापितों के नियमित रोजगार,पुनर्वास,मुआवजा, बुनियादी सुविधाएं को लेकर शांति पूर्ण हो रहे आंदोलन का सक्रिय समर्थन करती है।पवन कुमार वर्मा जिला सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!