कोरबा : गौ माता चौक के पास सड़क बनी ‘मौत का गड्ढा’, प्रशासन और जनप्रतिनिधि खामोश – हादसे का इंतज़ार या लाशों का आंकड़ा बढ़ने का?

कोरबा।।शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों में शामिल कोरबा-चांपा रोड अब लोगों के लिए जानलेवा बन चुका है। गौ माता चौक से महज़ 500 मीटर की दूरी पर सड़क के बीचों-बीच बने खतरनाक गड्ढे मौत को न्यौता दे रहे हैं। बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क गायब हो जाती है — और फिर शुरू होता है रोज़ का हादसों का खेल। दोपहिया चालक गिरते हैं, चारपहिया फंसते हैं, और जिम्मेदार सिर्फ “निरीक्षण” तक सीमित हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज़ हजारों वाहन गुजरते हैं। व्यापारियों से लेकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी तक इसी रास्ते से सफर करते हैं। सड़क की ये भयावह स्थिति किसी बड़े हादसे की घंटी बजा रही है, लेकिन न प्रशासन सुध ले रहा, न ही जनप्रतिनिधि की आवाज़ उठ रही।राहगीरों का कहना है — “बरसात में सड़क नहीं, तालाब दिखता है। पता नहीं टायर गड्ढे में गिरेगा या पूरा वाहन। हर दिन कोई न कोई हादसे से बाल-बाल बचता है।”लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन शुरू करेंगे।यह वही मार्ग है, जिससे कोरबा शहर का मुख्य आवागमन जुड़ा हुआ है — लेकिन इस सड़क की दुर्दशा यह बताने के लिए काफी है कि विकास के दावों की जमीनी हकीकत कितनी खोखली है।अब सवाल यही उठता है – हादसे के बाद जिम्मेदार कौन होगा?क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद जागेगा? या फिर सड़क की हालत पर भी राजनीति होगी?जनता की एक ही मांग है —“सड़क नहीं सुधरी तो आंदोलन तय है… अब बस हादसे नहीं, कार्रवाई चाहिए!”

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!