CG ब्रेकिंग : अब 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूरी तरह प्रतिबंधित, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 (मीडिया सेशन 24)। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं देना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी ऐसी दवाओं का उपयोग सामान्य रूप से अनुशंसित नहीं है।इस निर्णय के पीछे उद्देश्य शिशुओं को अनावश्यक दवा सेवन और संभावित दुष्प्रभावों से बचाना है। एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों में कार्यवाही तेज कर दी है। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन को इस गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।डॉक्टर की सलाह के बिना दवा देना खतरनाकस्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में खांसी-जुकाम सामान्यतः स्वयं ठीक हो जाता है और इसके लिए दवा की आवश्यकता नहीं होती। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी सिरप देना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।औषध निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोर्स पर सख्त निगरानीछत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) के अनुसार, जिन दवा कंपनियों पर अन्य राज्यों में कार्रवाई की गई है, उनकी राज्य में सरकारी सप्लाई नहीं है और वे सीजीएमएससी डेटाबेस में भी पंजीकृत नहीं हैं। विभाग ने आश्वस्त किया है कि सरकारी आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह पारदर्शी और सतर्क है।राज्यभर में निरीक्षण और कार्रवाई जारीभारत सरकार की बैठक के बाद राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी जिलों में औषधि निरीक्षकों के दल गठित कर दिए हैं। अब पूरे प्रदेश में औषधि निर्माण इकाइयों और निजी मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई भी संस्था एडवाइजरी का उल्लंघन न करे।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं दें और स्वयं से कोई भी सिरप या दवा न दें। किसी भी लापरवाही की स्थिति में विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!