
भाजपा ने दो बच्चों के झगड़े को साम्प्रदायिक हिंसा का रंग देकर चुनावी फायदा उठाया।लेकिन सीबीआई ने साबित कर दिया कि यह मामला किसी साज़िश का नहीं, बल्कि महज़ बच्चों के विवाद से उपजी हिंसा थी।
कोरबा।विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस बिरनपुर हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव और राजनीतिक तूफ़ान खड़ा हुआ था, अब उस मामले में सीबीआई की चार्जशीट ने सारा खेल उजागर कर दिया है।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा —
क्या था बिरनपुर कांड ?
8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।इस हिंसा में भुवनेश्वर साहू, जो कि वर्तमान भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र थे, की मौत हो गई थी।घटना के बाद भाजपा ने इसे “साम्प्रदायिक हिंसा” बताकर राजनीतिक माहौल गरम कर दिया और कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए।
सीबीआई ने खोला सच का पिटारा
राज्य सरकार के अनुरोध पर जब सीबीआई जांच हुई तो किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र या साम्प्रदायिक साजिश का सबूत नहीं मिला। चार्जशीट में साफ कहा गया कि —
“यह मामला दो बच्चों के झगड़े से उपजी हिंसा का है, किसी राजनीतिक साजिश का नहीं।”
“भाजपा ने अफवाह फैलाई, लोगों की भावनाओं से खेला और उसी के सहारे चुनाव जीत लिया। लेकिन अब सच सबके सामने है।”
जयसिंह अग्रवाल बोले —
घटना के बाद भाजपा नेताओं ने बिरनपुर में जमकर प्रदर्शन किया।तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कई वरिष्ठ नेता भड़काऊ भाषण देते रहे।भाजपा ने मृतक के पिता ईश्वर साहू को टिकट दिया और कांग्रेस के दिग्गज रविन्द्र चौबे को हराकर ईश्वर साहू विधायक बन गए।
भाजपा ने झूठ, नफरत और साजिश के सहारे चुनाव जीता,मगर जनता अब जाग चुकी है।सीबीआई की रिपोर्ट ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है।”
ननकीराम की नजरबंदी पर भी भड़के जयसिंह
पत्रकारवार्ता में जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की नजरबंदी को “लोकतंत्र की हत्या” बताया।उन्होंने कहा —
ननकीराम प्रदेश के वरिष्ठतम आदिवासी नेताओं में से हैं।अगर ऐसे नेता की बात भी भाजपा सरकार नहीं सुनती, तो ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही है।”
प्रेसवार्ता में मौजूद रहे —
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, दिलेश्वरी सिदार, कुसुम द्विवेदी, कृपाराम साहू, बी.एन. सिंह, सुरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।









Comments are closed.