
कोरबा :- शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सीतामढ़ी क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय सूरज मांझी ने नशे की हालत में 7 साल की मासूम बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। समय रहते परिजन और मोहल्लेवाले पहुँच गए और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और सूरज मांझी को हिरासत में ले लिया।बच्ची की माँ ने बताया कि वह घर के काम में व्यस्त थी और उसकी बेटी पास में खेल रही थी। तभी एक बच्ची दौड़कर आई और घटना की जानकारी दी। जब तक माँ पहुँची, दो युवक भाग निकले। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह “मजाक कर रहा था”, लेकिन मोहल्लेवाले मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि युवक पूरी तरह नशे में था और उसकी हरकत से मासूम की जान जा सकती थी।फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है l









Comments are closed.