बस्तर के जंगल से 14 अतिक्रमणकारी गिरफ्तार 

जगदलपुर। बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। वनभूमि को खंडित कर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे 14 लोगों को वन विभाग के विशेष दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि माचकोट रेंज की आरक्षित वनभूमि में सुनियोजित तरीके से पेड़ों की कटाई की जा रही है, ताकि जमीन पर अवैध कब्जा किया जा सके। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी सुकमा जिले के कूकानार क्षेत्र से आकर यहां वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 14 आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान अवैध कटाई के स्पष्ट सबूत भी बरामद किए गए। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

  • Related Posts

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    Supreme Court Rape Case : गुरुवार को शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!