
पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में बुधवार शाम एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।जानकारी के मुताबिक ग्राम निवासी मोहित पटेल के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे ₹1 लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।घटना शाम लगभग 7 बजे की है। उस वक्त पूरा मोहल्ला गणेश विसर्जन कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि मोहित पटेल कार्यक्रम में शामिल थे, जबकि उनके बेटे-बहू रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।









Comments are closed.